
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने जिलेवासियों का धन्यवाद दिया है। सभी जिलेवासियों ने अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद निर्णय को सकारात्मक तरीके से अपनाया है। सभी ने जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में सहयोग दिया है।
10 नवम्बर को मिलाद-उन-नबी का त्योहार है। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। शनिवार को मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक भी रखी और सभी से सद्भावना पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने बैठक में सभी गणमान्य नागरिकों से सुझाव भी मांगे। सभी ने यह आश्वासन दिया है कि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूरे सौहार्द के साथ सभी अपने घरों में त्योहार मनायेंगे।






Be First to Comment