शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बरैउ मौजा में खेत मेें पानी देने के विवाद पर दो लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उम्मदसिंह पुत्र लालाराम गुर्जर निवासी बरैउ मौजा नया बलारपुर ने बताया कि बीते रोज वह अपने खेत पर था तभी वहां रामऔतार, रामवरन गुर्जर आए और खेत में पानी देने के लिए बोला। जब मना कर दिया तो वह गाली-गलौंज करने लगे और लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उम्मेदसिंह थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment