डीईओ का प्राचार्यों को दो टूक जबाव, कहा आपके ऑनलाइन की जगह कर दी ऑफलाइन अतिथि शिक्षकों की भर्ती, अब खुद ही दो वेतन / Shivpuri News

शिवपुरी। िशक्षा विभाग में पदस्थ स्कूल प्राचार्यों का कारनामा सामने आया है। यहां स्कूल प्राचार्यों ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब सैलरी अटक जाने से अतिथि शिक्षकों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडेय ने अधिकारियों की बैठक लेकर सीधे निर्देश दिए हैं कि जिन प्राचार्यों ने अतिथियों को रखने में लापरवाही बरती अब वही उनके वेतन का भुगतान करें। क्योंकि अतिथियों की नियुक्ति तो ऑनलाइन करनी थी फिर ऑफ लाइन इनकी नियुक्ति कैसे हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडेय ने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर के मीटिंग हॉल में संबंधित अधिकारियों को सीधी चेतावनी देते हुआ कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत निपटारे में प्रदेश में हम फिसड्डी है। मुरैना और ग्वालियर के बाद हमारा नंबर है। यह ठीक नहीं। 7 दिन का अल्टीमेटम में आपको देता हूं। इन सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का निपटारा करिए और इसके लिए संबंधित से जाकर मिलिए बात करिए। हमें शिकायत का समाधान चाहिए और उसके लिए आपको सतत प्रयास करने होंगे। 7 दिन में यदि आपने इसका समाधान नहीं किया तो फिर हमें आप के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।