
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न स्तरों पर अनेको गतिविधियां संचालित कर मतदाताओं को 12 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान किए जाने हेतु जागरूक किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा सुंदर एवं सुसज्जित विभिन्न रंगों द्वारा रंगोलियां बनाई गई एवं मतदान संबंधी डिजाइन अपने हाथों में लगाकर मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा द्वारा उत्कृष्ट रंगोली एवं मेंहदी लगाने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में प्राचार्य श्रीमती राजेश्वरी उइके, सिस्टर टयुटर हाविल, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती अनामिका घोषी एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं उपस्थित थीं।






Be First to Comment