अंत में ट्रेक्टर को टक्कर मारी, तीन टुकड़ों में विभाजित हुआ ट्रेक्टर
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के आईटीबीपी गेट के सामने झांसी रोड़ पर एक शराबी युवक ने अपनी तेज रफ्तार बुलेरो से सड़क ताण्डव मचाया। बुलेरो की चपेट में आने से तीन वाहन चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन सड़क किनारे खड़ा एक ट्रेक्टर बुलेरो की चपेट में आ गया और बुलेरो की टक्कर से ट्रेक्टर तीन भागों में विभाजित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बुलेरो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कायमी कर ली है। घटना के बाद बुलेरो चालक मौके पर बुलेरो छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र शिवनारायण यादव निवासी राधाकृष्ण मंदिर राजपुरा रोड़ का ट्रेक्टर आईटीबीपी गेट के सामने सड़क के किनारे खड़ा था उसी समय एक तेज रफ्तार बुलेरो यूपी 93 एक्स 0566 ने खड़े टे्रक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टे्रेक्टर के परखच्चे उड़ गए वहीं बुलेरो का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रेक्टर तीन हिस्सों में बंट गया जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से बुलेरो को ट्रेक्टर से अलग किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेरो का चालक शराब के नशे में धुत्त था जो बुलेरो को तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ा रहा था। जिसकी चपेट में आने से तीन वाहन बाल बाल बच गए। लेकिन उन वाहनों के बचने के बाद बुलेरो टे्रक्टर से आ टकराई। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि ट्रेक्टर में काई भी मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ी घटना होते होते बच गई। पुलिस ने मौके से बुलेरो वाहन को जप्त कर थाने ले आई।





Be First to Comment