Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर भाजपा जिलाध्यक्ष का पद एक बोतल, मुर्गा ओर एक औरत में बाटने बालें न थोपें जाएं | Shivpuri News

सुनील रजक शिवपुरी। इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर शिवपुरी से हैं जहाँ भाजपा से कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के भाई जो कि भाजपा के सक्रिय नेता हैं मुकेश रघुवंशी उन्होंने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट अपलोड की हैं। जिसमे उन्होंने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष को घेरे में लिया हैं। एवं आरोप लगाया हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए इस बार चुनाब होना चाहिए ,एक बोतल ,मुर्गा ओर एक औरत में पद बांटने बाले न थोपें जाएं। इस तरह के शब्द लिखकर आखिर क्या बताना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह मुकेश रघुवंशी जो कि भाजपा के सक्रिय नेता हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी से पहले एक पोस्ट की जिसने उन्होंने लिखा कि “जिलाध्यक्ष हैं भाई इतनी चाटुकारिता तो बनती हैं” इस पोस्ट से क्या दर्शाना चाहते हैं भाजपा नेता मुकेश रघुवंशी ,आखिर किसकी चाटूकारिता कर रहे हैं भाजपा जिलाध्यक्ष ,कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पोस्ट ओर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई

उसके बाद दूसरी पोस्ट मुकेश रघुवंशी द्वारा की गईं जिसमें उन्होंने लिखा “भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए इस बार चुनाब होना चाहिए, शिवपुरी। एक बोतल, मुर्गा ,ओर एक औरत में पद बांटने बाले न थोपें जाएं” इस पोस्ट से क्या जताना चाहते हैं। मुकेश रघुवंशी की भाजपा जिलाध्यक्ष का पद केवल एक बोतल ओर एक मुर्गा ओर एक औरत में दे दिया जाता हैं। इस पोस्ट पर भी कई प्रतिक्रियाएं लोगों की आ रही हैं। इस संबंध में जब फास्टसमाचार की टीम ने भाजपा के सक्रिय नेता मुकेश रघुवंशी से संपर्क किया एवं उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया जानी टैब उन्होंने बताया

जो पोस्ट में लिखा हैं में वही कहना चाहता हूँ हालांकि में किसी पर आरोप नही लगा रहा जो सच हैं मैं वो लिख रहा हूँ। मुझे ऐसा लगता हैं महसूस हुआ इसलिए लिख दिया मैंने ,हो सकता है ये सही न हो लेकिन मुझे महसूस हुआ तो मैने लिख दिया। ये जो मेने लिखा हैं ये सीनियर कार्यकर्ताओं का दर्द हैं मेरी कम से कम 25 लोगों से बात हुई हैं तब मैंने लिखा हैं

मुकेश रघुवंशी
भाजपा नेता शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!