
िशवपुरी। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहा कि महिलाओं का प्रतिशत पुरुष से अधिक होना चाहिए और जिले का मतदान का प्रतिशत 80 से भी अधिक होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं व बुजुर्गों से हाथ उठाकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प कराया।
अनुग्रहा पी ने बुजुर्ग मतदाता व पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने जनपद पंचायत करैरा पर हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत एचपी र्मा सहित सभी अधिकारी कर्मचारी भी साथ थे। रैली जनपद पंचायत करैरा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील प्रांगण करैरा पर समाप्त हुई। रैली में नारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व एसडीएम अरविंद बाजपेई, तहसीलदार सर्वेश यादव, सीईओ प्रभास घनघोरिय, परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर, नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार ने किया।
इसके बाद दिनारा माध्यमिक स्कूल में भी मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यहां पर भी कलेक्टर ने बुजुर्ग मतदाताओं व पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं का माल्यार्पण कर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आयोग ने मतदान करने के लिए मतदाता पर्ची के अलावा वोटर कार्ड या 11 अन्य दस्तावेज में से कोई भी एक दस्तावेज साथ लाना आवश्यक होगा। आयोग द्वारा यह पहली बार किया जा रहा है इसलिए आप लोग ध्यान से मतदाता पर्ची के साथ एपिक कार्ड भी लावे।
इस दौरान स्वीप प्लान अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य व सहयोग कर रहे सभी अधिकारी कर्मचारियों पत्रकारों आम नागरिकों को धन्यवाद दिया। कुछ अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम अरविंद बाजपेई, तहसीलदार सर्वेश यादव, सीईओ प्रभास घनघोरिया, एपीओ अखिल उपाध्याय, संवाद मित्र जितेंद्र सिंह बैस, शिक्षक महेश लोधी, सचिव दिनारा आदि शामिल थे।




