Press "Enter" to skip to content

संभागायुक्त श्री शर्मा की अध्यक्षता में चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर संभागायुक्त श्री बी.एम.शर्मा की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी की कार्यकारिणी समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पूर्व में ली गई बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही पर भी चर्चा की गई। संभागायुक्त ने चिकित्सा महाविद्यालय का वर्ष 2019-20 का वार्षिक वित्तीय बजट, वित्तीय नियमों के तहत बनाने के भी निर्देश दिए। जिसमें विभिन्न मदों में खर्च की जाने वाली राशि को पृथक-पृथक दर्शाया जाए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी की डीन डाॅ.ईला गुजरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा सहित पीआईयू और चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
संभागायुक्त ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी के तहत आने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा के जमीन आवंटन के संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक संबंधित एसडीएम से समन्वय कर निराकरण की कार्यवाही कराए।
बैठक में बताया गया कि चिकित्सा महाविद्यालय का भवन जो पीआईयू द्वारा बनाया गया है। उसका पांच वर्ष तक का गारंटी पीरियड में मरम्मत का कार्य ठेकेदारों द्वारा ही किया जाएगा। बैठक में पीआईयू द्वारा उपयंत्री की व्यवस्था करने इलेक्ट्रीशियन एवं लिफ्ट आॅपरेटर को आउट सोर्सेस पर रखने पर भी चर्चा की गई।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!