
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर लगातार नकेल कसती जा रही है इसके तारतम्य में दिनांक 23.04.19 को फरि. ने गुहार लगाई कि मेरी नाबालिक पुत्री घर से मेला देखने का बोलकर गई और वापस नहीं आई है सूचना पर से थाना सुभाषपरुा में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की गई।
थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे को सूचना मिली कि उक्त लड़की थाना नरवर क्षेत्र में देखी गई है सूचना पर से थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को नरवर रवाना किया गया जहां से पुलिस टीम द्वारा लड़की को दस्त्याब कर उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी सोवरन आदिवासी निवासी ग्राम मूडरी थाना बेलगड़ा जिला ग्वालियर द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करना बताया। बाद अपहृता को परिवारजन के सुपुर्द कर आरोपी की तलाश शुरू की गई ।
आज दिनांक 27.04.19 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा को उक्त घटना के आरोपी को इमलिया गाॅंव में दिखाई देने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम इमलिया गांव में रवाना की, पुलिस टीम द्वारा इमलिया गांव के तालाब के पास से आरोपी सोवरन आदिवासी उम्र 38 साल निवासी ग्राम मूडरी थाना बेलगड़ा जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया । आरोपी का डकैत घासी बंजारा गैंग का सदस्य रहा है तथा इसके विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं।




