Press "Enter" to skip to content

अपना घर आश्रम में प्रभुजियों को मिष्ठान व फलाहार करा मनाई प्रांतपाल की वैवाहिक वर्षगांठ / Shivpuri News

लायन प्रांतपाल के विवाह वर्षगांठ पर प्रांत भर में हुई सेवा गतिविधियां

शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाली समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा कोरोना काल में भी पीडि़त मानव सेवा के लिए लगातार सेवा कार्य किए जाते है। ऐसे में संस्था के प्रांतपाल श्रीमती शिप्रा-आलोक अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हुए एक ओर जहां कोरोना काल के नियमों का पालन करते हुए सोशल मीडिया पर बधाईयां दी गई तो वहीं शिवपुरी में लायन्स क्लब साउथ के द्वारा लालमाटी स्थित अपना घर आश्रम पहुंचकर वहां प्रभुजियों को मिष्ठान व फलाहार कर सेवा गतिविधि की गई। इस दौरान इस सेवा कार्य में लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ अध्यक्ष राकेश जैन (प्रेमस्वीट्स), सचिव सौरभ सांखला व कोषाध्यक्ष के.एन.अग्रवाल के द्वारा लायन्स क्लब साथियों के साथ पहुंचकर अपना घर आश्रम में फलों का दान किया और इन फलों के बाद इन्हें काटकर प्रभुजियों को परोसा गया। अपना घर में इन दिनों कोरोना काल के चलते बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है इसलिए सेवा गतिविधि के तहत अपना घर आश्रम के सेवादार ही प्रभुंजियों की सेवा कर दान करने वालों के प्रति आभार ज्ञापित कर रहे है। इसी क्रम में लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा प्रान्तपाल आलोक-श्रीमती शिप्रा अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में क्लब परिवार की तरफ से अपना घर आश्रम में निवासित प्रभुजी जनों को मिठाई एवम फल वितरित किये गए। इस सेवा गतिविधि में संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे जिन्होंने मिलकर इस सेवा गतिविधि में भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!