Press "Enter" to skip to content

बिना मास्क लगा चला रहे थे बाइक, निर्भया प्रभारी इटोरिया ने काटे चालान / Shivpuri News

शिवपुरी। निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने बिना मास्क पहनकर बाइक चला रहे लोगों के चालान काटे। इस दौरान लगभगह दो दर्जन से अधिक चालान काटे गए। वहीं लोगों को मास्क लगाने की सलाह भी दी।

एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देश पर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार सुबह गांधी चौक पर निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया पहुंची इस दौरान यातायातकर्मी भी मौजूद थे। इटोरिया ने बिना मास्क लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों को रोका और मास्क न पहनने पर उनके चालान काटे गए। साथ ही सलाह दी कि जब भी घर से निकले मास्क पहनकर निकले जिससे वह कोरोना से सुरक्षित रह सके। कुछ वाहन चालकों को निर्भया प्रभारी ने चेतावनी देकर छोड़ दिया और कहा कि घरों से बाहर निकलते समय मास्क न लगाने वालों तथा भीड़ का हिस्सा बनने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!