Press "Enter" to skip to content

शहर को मिली पहली प्लाज्मा सेपरेशन मशीन, पीड़ितों को मिलेगा लाभ / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार को रक्त से प्लाज्मा अलग करने वाली प्लाज्मा सेपरेशन मशीन का लोकार्पण किया गया। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने मशीन का लोकार्पण किया। अभी तक शहर में प्लाज्मा सेपरेशन मशीन न होने से या तो इन्हें बाहर जाना पड़ता था या फिर होल ब्लड चढ़ाया जाता था।
सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से थैलीसीमिया से पीडित बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए हमने मशीन लगाने के साथ अभी अस्थाई वार्ड भी बना दिया है। जल्द ही इसके लिए अलग से वार्ड बनाया जाएगा। मशीन का लोकार्पण करने के साथ ही ब्लड से प्लाज्मा को सेपरेट कर पांच बच्चों को रक्त भी दिया गया। इसमें हार्दिका गर्ग, वंश श्रीवास्तव, कृष्णा पाल, ममता पाल और अवनीश कौर को प्लाज्मा निकालकर रक्त चढ़ाया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शीतल व्यास, जिला लेखा प्रबंधक रश्मि गर्ग, प्रभारी डीईआइएम आरबीएसके अखिलेश शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी रायकबार आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!