
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पटेल पार्क में रविवार 14 मार्च को सुबह से शाम तक “आओ देखें अपनी विरासत” प्रदर्शनी का आयोजन पटेल पार्क विकास समिति द्वारा किया जा रहा है।इस प्रदर्शनी में भारतीय सांस्कृतिक निधि के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ नीलकमल माहेश्वरी के निजी संग्रह में संग्रहित ग्वालियर,इंदौर,मैसूर राज्य के प्राचीन सिक्के के साथ साथ छत्रपति शिवाजी,टीपू सुल्तान,सिंधिया राजवंश,मोहम्मद गौरी,पृथ्वीराज चौहान,अकबर एवं होल्कर के सिक्के,ग्वालियर रियासत के डाक टिकिट,स्टाम्प पेपर,सुभाषचन्द्र आर्मी के सक्रिय सदस्य कर्नल ढिल्लन पर जारी डाक टिकिट,भारत सरकार द्वारा आकार में जारी सबसे बड़ा 1000 का नोट,आकार में सबसे छोटा 1 रुपये का नोट प्रदर्शित किए जाएंगे।इस एक दिवसीय प्रदर्शनी के संयोजक हर्ष मित्तल जबकि सह संयोजक डॉ मनोज माहेष्वरी हैं। पटेल पार्क विकास समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने शिवपुरी जिला वासियों से निवेदन किया है कि वे इस अनूठी प्रदर्शनी में आकर “आओ देखें अपनी विरासत” प्रदर्शनी को सफल बनायें।




