Press "Enter" to skip to content

काला कारोबार छिपाने, भू-अभिलेख कार्यालय के कर्मचारी जला रहे दस्तावेज / Shivpuri News

शिवपुरी। अपना काला कारनामा छिपानेे के लिए भू-अभिलेख कार्यालय के कर्मचारी रात के अंधेरे में कार्यालयीन दस्तावेज जला रहे थे। मामले की खबर लगते ही कुछ लोगों ने उसका वीडियो ना लिया और उसे वायरल भी कर दिया। वहीं जब मामले की जानकारी एसएलआर सेे ली तो उन्होंने कई भी दस्तावेज नहीं जलाए जाने की बात कही और कहा कि कम्प्यूटर कक्ष खाली कराया जा रहा है जिसमें रखे कचरे को साफ कर जलाया जा रहा है। 
वहीं बता दें कि जो फोेटोे व वीडियो वायरल हुआ है उसमें कर्मचारी कई बार बोरों में भरकर भू-अभिलेख कार्यालय से अंधेरे मेें दसतावेज बाहर लाते नजर आ रहे है औैर उसे आग के हवालेे कर रहे हैं। इन दस्तावेजों में भू-अभिलेख सर्वे 2007-07 के रजिस्टर, किसानों से जुड़े फसल व भूमि अभिलेख सहित कई अन्य कागज अधजली िस्थति में कैमरे मेें कैद हुए हैं। बता दें कि सरकारी कार्यालय में जो रिकॉर्ड अनुपयोगी होते हैं तो उन्हें न जलाकर उनकी नीलामी की जाती है। ऐसे में इन दस्तावेजों काे जलाना संदेह के घेरे में दिख रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!