शिवपुरी। नगर में पीपुल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 9 दिसंबर को धूमधाम के साथ हुआ। आईस फैक्ट्री विष्णु मंदिर रोड पर अस्पताल खुलने जा रहा है। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस मेगा अस्पताल में मरीजों का हर तरह का इलाज संभव होगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में यहां अत्याधुनिक मशीनों पर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
अब मरीजों को बाहर इलाज कराने नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें शहर में ही सभी तरह का इलाज उपलब्ध हो सकेगा। शहर के पुरानी शिवपुरी इलाके के बेहद करीब फैक्ट्री के पास खुला अस्पताल सुविधाओं से लवरेज है। यहां 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे जिससे मरीजों को समय रहते शहर में ही इलाज उपलब्ध हो सकेगा। बेहद आकर्षक ढंग से यहां वार्ड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे लोगों को अस्पताल में आने के बावजूद आराम और तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
ये मिलेंगी सुविधाएं
पीपुल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे इलाज मिलेगा।
25 बिस्तर का मल्टी स्पेशलिटी वाले इस हॉस्पिटल में सभी मशीन उपलब्ध है।






Be First to Comment