Press "Enter" to skip to content

सेवानिवृत्त पेंशनर्स ओपी गुप्ता के साथ मिलकर भाजपा नेता भानु दुबे ने किया पौधरोपण | Shivpuri News

शिवपुरी- शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए अपने निज निवास के बाहर ही पौधरोपण करने की शुरूआत की। जिसमें नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद भानु दुबे ने भी भाग लिया और इस अवसर पर पौधारोपण करते पार्षद भानु दुबे, प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र व नगर पालिका कर्मचारी गोविन्द सिंह आदि ने मिलकर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अन्य लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने रोपे गए पौधे को पानी, मिट्टी और खाद से अच्छादित कर इन्हें  संरक्षण प्रदान किया और इसकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!