Press "Enter" to skip to content

एरियर की किस्त और अग्रिम राशि नहीं मिलने से पेंशनर्स में आक्रोश / Shivpuri News

शिवपुरी। पेंशनर्स में एरियर की किस्त और अग्रिम राशि नहीं मिलने से पेंशनर्स में आक्रोश बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार द्वार कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त ‌और केंद्र सरकार के समान त्योहार पर 10 हजार रुपए अग्रिम देने की घोषणा की है। इसमें प्रदेश के 4ण्57 लाख पेंशनर्स को इस लाभ से वंचित रखा गया है। इससे पेंशनर्स परेशान बने हुए है।
केंद्र सरकार के बराबर डीए का भुगतान किया जाएरू पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाह और ब्लॉक अध्यक्ष लखन सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पेंशनर्स एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि प्रदेश के पेंशनर्स को भी छठवे वेतनमान का 32 माह का तथा सातवें वेतन मान का बकाया 27 माह के एरियर की राशि सहित केंद्र सरकार के पेंशनर्स के बराबर डीए का भुगतान किया जाए।
साथ ही दीपावली के पूर्व 10 हजार रुपए की अग्रिम राशि भी प्रदान की जाए। इससे पेंशनर्स भी उल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मना सकेंगे। उच्च न्यायालय जबलपुर ने पेंशनर्स के छठवे वेतनमान के 32 माह के एरियर का भुगतान मय 6 प्रतिशत ब्याज के 6 माह के अंदर करने का निर्णय 2 मार्च को दिया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!