

शिवपुरी। पुलिस लाइन विद्यालय के बच्चो के साथ डोनेट अ स्माइल फॉउंडेशन ने बाल दिवस को सेलिब्रेट किया। जहाँ पर बच्चो के बीच जाकर सभी को एक बार फिरसे बच्चा बनने का मौका मिला। सभी ने केक काटकर व बहुत से गेम्स खेलकर बाल दिवस बनाया। वहाँ बच्चो के द्वारा बाल मेला का भी आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया के द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा वहाँ खुद के द्वारा बनाई गई पेंटिंग की एक्सिबिशन भी की गई थी।जिसमे सभी बच्चों द्वारा हम अपने पर्यावरण को कैसे सुरक्षित कर सकते हैम उसका संदेश दिया गया था। इस प्रोग्राम में डोनेट आ स्माइल के टीम मेंबर्स के साथ निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ओर ओडिसा एनएलयू से आये छात्र भी उपस्थित थे।






Be First to Comment