Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर युवाओं को किया जागरूक | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर युवाओं को किया जागरूक

शिवपुरी। 26 जून को हर साल दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस (इंटरनेशनल डे अगेन्स्ट ड्र्ग अब्यूस एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग) के रूप में मनाया जाता है लोगों को नशे से मुक्त कराने और उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा पीजी काॅलेज शिवपुरी में युवाओं को नशीली दवाओं या पदार्थों का सेवन न करने एवं उन दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के प्रति जागरुक किया गया, इस दौरान उन्होने नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान और खतरों के बारे में बताया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस की थीम ‘न्याय के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के लिए न्याय’ (हेल्थ फॉर जस्टिस एंड जस्टिस फॉर हेल्थ) है।

इस कार्यक्रम में सूबेदार गायत्री इटोरिया, पीजी काॅलेज के प्रोफेसर यू. सी. गुप्ता, प्रोफेसर रमजीदास राठौर उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!