Press "Enter" to skip to content

अमृत महोत्सव अभियान के तहत आजाद हिंद फौज के कर्नल जीएस ढिल्लन की समाधि स्थल पर कार्यक्रम अयोजित / Shivpuri News

 शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की आज़ादी के 75 वर्ष को समारोहपूर्वक मनाने के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान की देश व्यापी शुरुआत आज 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अहमदाबाद में की गई। 


 

इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी आज मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी क्रम में आज शिवपुरी जिले के ग्राम हातौद में आज़ाद हिन्द पार्क स्थित आज़ाद हिंद फौज के कर्नल जीएस ढिल्लन जी के समाधि स्थल पर शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व एसडीएम अरविंद बाजपेयी, एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाह, सीईओ जनपद गगन बाजपेयी, टीआई थाना देहात सुनील खेमरिया, आरआई नितेन्द्र श्रीवास्तव, पटवारी दिनेश शिवहरे द्वारा किया गया। शासकीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासियों द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

आयोजन में सर्वप्रथम कर्नल ढिल्लन को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि देने के बाद भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस, आज़ाद हिंद फौज और कर्नल ढिल्लन के योगदान सम्बन्धी चर्चा और कृतज्ञता ज्ञापित की गई। अंत मे हातौद ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती परवीन मेहरोत्रा द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

किसान की बात

– मौसम की मार हर बार पड़ रही है। बेमौसम बरसात फसलों को तबाह कर रही है। खराब मौसम से चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इस बारिश से गेहूं की फसल को काफी क्षति होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!