अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | Shivpuri News


शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नम्बर 12 मनियर में एक युवक ओमप्रकाश  पुत्र रामजीलाल पण्डित ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।  जिसकी जानकारी बुधवार की सुबह परिजनों को उस समय लगी जब ओमप्रकाश कमरे से बाहर नहीं आया। इसके बाद परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो ओमप्रकाश की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ओमप्रकाश ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया है।