Press "Enter" to skip to content

नपा कार्यालय में मौजूद नहीं फाइलें, सीएमओ और अध्यक्ष के निवास पर फाइलें | Shivpuri News

उपाध्यक्ष ने लिखा सीएमओ को पत्र, कहा फाइलें नपा कार्यालय में रहें मौजूद

शिवपुरी। नपा उपाध्यक्ष अन्नाी शर्मा ने सीएमओ को पत्र लिखा और कहा कि नपा कार्यालय में आवश्यक फाइलें जो कार्यालय में मौजूद रहना चाहिए वह कार्यालय में मौजूद नहीं हैं जब इस बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि फाइलें अध्यक्ष के घर पर हैं या सीएमओं के घर पर हैं ऐसे में नपा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और फाईलों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया जा सकता है ऐसी स्थिति में फाइलों को नपा कार्यालय में रखवाया जाए जिससे उनमें किसी प्रकार की गडबडी नहीं हो सकेगी। उपाध्यक्ष अन्नाी का कहना था कि यदि कोई फाइल नहीं मिलती है तो उसकी पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए। क्योंकि कई आवश्यक फाइलें जिनमें भ्रष्टाचार हुआ है उन्हें गायब कर दिया जाएगा। इसलिए सभी फाइलों को नपा कार्यालय में रखवाया जाए। उपाध्यक्ष के इस पत्र के बाद सीएमओ केके पटैरिया ने नपा के सभी कार्यालय प्रभारी सहित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि उनकी शाखा से संबंधित फाइलें जो ठेकेदार या पार्षद अध्यक्ष या सीएमओ के घर पर लाए हैं उन सभी फाईलों को नपा कार्यालय में तीन दिवस के अंदर जमा करवाया जाए। यदि कोई भी फाइल गुम होती है तो उस स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!