
शिवपुरी- म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव द्वारा अपनी संगठन शक्ति का प्रयोग करते हुए संगठन विस्तार कर जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों के प्रतिबद्ध करते हुए श्रीमती दमयंती गोस्वामी ए.एन.एम. उप स्वास्थ्य केन्द्र बसाई सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इस मनोनयन पर श्रीमती दमयंती गोस्वामी ने संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव द्वारा अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ को गति प्रदान करते हुए जिले में भ्रमण कर संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाऐंगी और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सक्रिय रूप से मिलकर कार्य करेंगी। श्रीमती दमयंती गोस्वामी के मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ में जिला महामंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में शकीला काजी प्रदेश संगठन सचिव, ऊषा जोश अध्यक्ष कोलारस, रामस्वरूप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, कुसमा देवी, हरगोविन्द मिश्रा, इश्त्याक सिद्दीकी उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष श्रीमती अल्का श्रीवास्तव, आमिर खान सह सचिव, विनीता राजौरिया, बृजेन्द्र परिहार संगठन मंत्री, मुकेश भार्गव, महेन्द्र शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमोद कटारे, प्रदीप कटारे, नरेन्द्र जैन, मुकेश शर्मा, सीपी राजोरिया, राजेन्द्र शर्मा, विजय अरोड़ा, राजीव पुरोहित, सुरेश पाण्डे, महेन्द्र चौहान, अनीता, निकुंज आदि शामिल है।






Be First to Comment