Press "Enter" to skip to content

रासेयो इकाई छात्रों ने किए मास्क वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में बढ़ रहे कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए उच्चतर माध्यमिक बाल शिक्षा निकेतन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र छात्राओं ने महाशिवरात्रि पर्व के दिन राज राजेश्वरी मन्दिर पहुचकर निःशुल्क मास्को का वितरण किया गया। 


 

विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश पाल ने बताया कि विद्यालय की संचालिका विंदु छिब्बर व प्राचार्य पवन उपाध्याय के निर्देशो के तहत शिवरात्रि पर्व के दौरान मन्दिरो पर भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जो श्रद्धालु बगैर मास्क के दर्शन के लिए आते है उन्हें मास्क का वितरण कर कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करना और मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम मे एनएसएस के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!