Press "Enter" to skip to content

अनूठे अंदाज में मना युवा खिलाड़ी शिवम् का जन्मदिन, सबने दी भावांजलि / Shivpuri News


खिलाड़ी संगठनों पत्रकारों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक श्रद्धा सुमन अर्पित

शिवपुरी/ खेल जगत और पत्रकारिता में प्रदेश के इंदौर में अव्वल दर्जे की पहचान स्थापित कर अल्पायु में ही विदा हो गए युवा खिलाड़ी शिवम् शर्मा की जन्म जयंती पर विभिन्न संगठनों और शिवम् मित्र मंडल ने अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित कर शिवम् को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें जन्मदिन पर भावांजलि दी। इस अवसर पर जहां कई स्थानों पर प्रभुजी को भंडारा अर्पित किया गया वहीं शीतकाल में जरूरतमंदों को शिवम् के शुभचिंतकों ने कंबल आदि का वितरण भी किया। आदिवासी बस्तियों में सहरिया क्रांति सहित अन्य आदिवासी संगठनों से जुड़े बहनों भाइयों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बस्ती की हर उम्र वर्ग के लोगों से लेकर छोटे.छोटे बच्चों तक ने शिवम शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व से  प्रेरणा लेने का संकल्प लिया और शिवम् को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया खिलाड़ी संगठनों ने भी शिवम को जन्मदिन पर याद किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!