Press "Enter" to skip to content

बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी बन ग्रामीणाों से की लाखों की ठगी / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम डोंगरपुर में भोले-भाले आदिवासियों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां दो व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर पहुंचे और शासन की योजना के तहत खाते में रुपए निकलवाने के लिए ग्रामीणों का अंगूठा लगवाया और जानकारी लेकर ऑनलाइन रुपए निकालकर फरार हो गए। जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो वह एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में एक शिकायती आवेदन दिया। 
आदिवासियों ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह के 7 बजे दो युवक जो मुंह पर मास्क लगाए हुए थे वह आए और उन्होंने अपने आप को बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोलारस का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपके खाते मेें रुपए जमा करवाए हैं इसलिए आप लोगों के अंगूठा के इंप्रेशन लेने हैं। इस प्रकार उन्होंने बैंक खातों के कार्ड देखकर उनके मोबाइल में अंगूठे इंप्रेशन ले लिए। बाद में जब बैंक गए तो पता चला कि रुपए तो जमा नहीं हुए बल्कि खाते से 15-15 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। जिस पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोलारस में जाकर संपर्क किया तो कहा कि अंगूठा इंप्रेशन क्यों लगाए, हम कुछ नहीं कर सकते। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की गई है। मामले को लेकर एसपी से शिकायत कर ठगों को गिरफ्तार कर व उनके रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की है। 
इनके साथ हुई ठगी
भगवती बाई पत्नी फूलसिंह, मीना पत्नी कल्लूराम, राजकुमारी पत्नी घूमरसिंह, सोमवती पत्नी प्रहलाद, मेवा बाई पत्नी दुल्लीराम, उर्मिला पत्नी राजेश, सीमा पत्नी वीरू, चिरोंजी पत्नी सूखा निवासी ग्राम डोंगरपुर थाना व तहसील कोलारस के साथ ठगों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। 
इनका कहना है
कुछ महिलाएं आई थीं, उन्होंने अपनी समस्या बताई है। शिकायती आवेदन के आधार पर मामले में जांच कर आरोपितों की तलाश की जाएगी। 
राजेश चंदेल, एसपी शिवपुरी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!