Press "Enter" to skip to content

जिले में आपदा प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित | Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी द्वारा शिवपुरी जिले में बाढ़, अतिवृष्टि आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए मानसून वर्ष 2020 के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय शिवपुरी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके प्रबंधन के लिए अपर कलेक्टर आरएस बालौदिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07492-233881 है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश ढोडी को नियुक्त किया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। अतिवर्षा की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम 24 घंटे चलेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!