Press "Enter" to skip to content

पत्थर भरकर आ रहे ट्रेक्टर को रोककर अवैध रूपयोंं की मांग कर ट्रेक्टर चालक को दी धमकी | Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर बूधौन में स्थित मारवाड़ा खदान से पत्थर भरकर लाए एक ट्रेक्टर चालक मनीष पुत्र देवीलाल शर्मा निवासी रन्नौद को राजापुर बूधौन निवासी आरोपी सुरेश पुत्र ब्रजलाल लोधी ने रास्ते में रोक लिया और उससे अवैध रूपयों की मांग की। जब पीडि़त ने आरोपी को रूपए देने से इंकार कर दिया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश लोधी के खिलाफ भादवि की धारा 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!