Press "Enter" to skip to content

स्नेह मिलन समारोह के साथ राधा रानी सेवा समिति की बैठक आयोजित / Shivpuri News

सामूहिक रूप से लगाई जाएगी 7 कोस की परिक्रमा, 26-27 मार्च को होगा भव्य भण्डारा 

 

शिवपुरी-राधा रानी सेवा समिति शिवपुरी वालों का स्नेह मिलन समारोह जल मंदिर मैरिज हॉल में धूमधाम से संपन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कृष्ण भक्तों ने 26 व 27 मार्च को गोवर्धन में होने वाले विशाल भंडारे की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर भव्य रूप में करने की सहमति प्रदान की। समिति द्वारा गत वर्ष का आय व्यय ब्योरा प्रस्तुत कर सहयोगी व वरिष्ठ सदस्यों का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। तदुपरांत सैकड़ों धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा सम्मिलित हो भोज का आनंद लिया गया।

 

स्नेह मिलन समारोह में फाग महोत्सव (होली) के उपलक्ष में राधा रानी सेवा समिति, शिवपुरी बालों द्वारा गिर्राज जी में आयोजित पंचम रंगारंग विशाल भंडारा 26 वह 27 मार्च को संपन्न करने की रूपरेखा सहयोगियों के समक्ष प्रस्तुत कर भव्य पूर्वक करने का निर्णय लिया गया सभी उपस्थित बंधुओं की सहमति से पहली बार 7 कोस की गिर्राज जी परिक्रमा डीजे पर सामूहिक रूप से निकालने का निर्णय लिया गया। राशन सामग्री वाहन व बसें 25 मार्च को राजेश्वरी मंदिर से गोवर्धन ;मथुराद्धके लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री रामजी व्यास, राजेंद्र दुबे (खजूरी), अनिल गुप्ता, राजेंद्र पिपलौदा, मठाधीश मुकेश पाराशर, हरिओम राठौर, साधना गुप्ता, मोनू दुबे, ओम प्रकाश धाकड़, गौरव गुप्ता, मनीष गोयल, चंद्रभान सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद परमार, राकेश अग्रवाल, बृजेश शर्मा सरपंच, नीलेश दुबे, दिलीप गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, विनोद गोंविल, राजू शर्मा, दीपक प्रधान, आशीष मित्तल, रवि राठौर, सुनील जैन, विष्णु अग्रवाल, बॉबी फक्का, दिव्यांशु वर्मा, उमेश गोयल, सचिन अग्रवाल, मोनू सक्सेना, अजय गौतम, घनश्याम शर्मा, सुनील जैन, लकी अग्रवाल, नितिन गुप्ता भोले, दीपक सोनी, दम्मो शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल आदि मुख्य रूप से सम्मिलित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!