शिवपुरी- शरीर में कैल्शियम की कमी से जूझ रहे रोगियों की सुध लेते हुए समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल द्वारा आज 13 अगस्त को स्थानीय कल्याणी धर्मशाला शिवपुरी पर प्रात: 10 बजे से एक दिवसीय बीएमडी(शरीर में कैल्शियम की कमी)नि:शुल्क जांच शिविर का आयेाजन किया जा रहा है। लायनेस क्लब सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती स्वीटी जैन, सचिव श्रीमती निधि सांखला एवं शिविर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती शशि अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस एक दिवसीय नि:शुल्क बीएमडी जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाऐं देंगें और इस रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर एक वरदान के रूप में आयेाजित होगा ताकि इस रोग से ग्रसित मरीजों के लिए सही उपचार, परीक्षण व परामर्श मिल सके। शिविर संयोजिका श्रीमती शशि अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बीएसडी जांच शिविर का लाभ लेने के लिए शरीर में कैल्शियम की कमी से जूझ रहे मरीजों से आग्रह है कि वह शिविर स्थल कल्याणी धर्मशाला पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराऐं और नि:शुल्क जांच कराकर शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैल्शियम की पूर्ति हेतु भी विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी स्वास्थ्य संबंधी प्रदान की जाऐंगी ताकि इस रोग से ग्रसित होने से बचा जाए साथ ही रोग से अन्य मरीजों को भी बचाने के लिए जागृति फैलाने का कार्य करें।
लायनेस क्लब सेन्ट्रल की बीएमडी(शरीर में कैल्शियम की कमी)की रोकथाम हेतु जांच शिविर कल | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment