
शिवपुरी। आज की सबसे बड़ी खबर सुबह की है। फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत साक्षी तिवारी ने फिजिकल स्थित पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 40 से 45 मिनट का समय लगा, पूरे घटनाक्रम के समय के दौरान पब्लिक नीचे खड़े होकर वीडियो और सेल्फी लेने में लगी हुई थी। अगर पब्लिक सतर्कता दिखाती तो शायद साक्षी को कूदने से बचा जा सकता था जिस तरह वीडियो में देखा गया है किसी भी व्यक्ति ने साक्षी को बचाने की सतर्कता नहीं दिखाई और ना ही जाल का कोई इंतजाम था इस पूरे घटनाक्रम में इतना समय मिला था लेकिन जाल का प्रबंध तक प्रशासन नहीं करा पाया जो की बालिका के कूदने तक लोगों द्वारा नीचे लगाया जा सकता था इतने लंबे समय में इस तरह की लापरवाही सामने आती है इमरजेंसी में अगर सामान तुरंत उपलब्ध ना हो तो उसका क्या फायदा इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में अब देखना यह है की इस बड़ी घटना के बाद भी इन चीजों की जरूरत तुरंत आगे प्रशासन करा पाएगा या नहीं या इस तरह से ही बड़ी घटना होती रहेंगी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मोबाइल का भी मामला सामने आया है मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया की बालिका ने कूदने से पहले मोबाइल से किसी से बात की थी लेकिन मोबाइल का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला।






Be First to Comment