Press "Enter" to skip to content

परिजन सोते रहे चोरों ने कर दिया लाखों का सामान पार | Shivpuri News


शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाने अंतर्गत आने वाली इंद्रा कॉलोनी मे बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक मकान में पीछे के गेट तोडकर अंदर प्रवेश कर गए। बताया जा रहा हैं कि परिवार छत पर सो रहा था, नीचे के खाली मकान में चोरो ने 2 लाख 50 हजार का माल पार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर जांच शुरू कर दी हैं। 
राजेंद्र किरार निवासी इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह पत्नी व दो बच्चों क साथ मंगलवार की रात घर की छत पर सोने चला गया। रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का पीछे के दरवाजा तोड़ दिया। रात 3 बजे के बाद बूंदाबांदी होने गली तो बच्चों सहित नीचे आ गए।  कमरे में आकर देखा तो सामान बिखरा था और अलमारी का लॉकर टूटा मिला। अज्ञात चोर 50 हजार रुपए नगद और दो लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। 
फरियादी राजेंद्र किरार ने रात को ही चोरी की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कहीं सुराग नहीं लगा। सुबह स्निफर डॉग को भी बुलवाया गया। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं फिजीकल थाना पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!