Press "Enter" to skip to content

वनवासियों के लोकजीवन में भारत के आत्मतत्व का वास है: पद्मश्री महेश शर्मा | Shivpuri News

मंगलम में शहर की संस्थाओं ने किया समाजसेवी महेश शर्मा का अभिनंदन
हलमा प्रथा से सैंकड़ो गांवो में लिखी ग्राम्य विकास की क्रांति
शिवपुरी। व्यक्तिगत उत्कर्ष के लिये किया गया कार्य कर्म है और जब सामाजिक उत्थान को केंद्र में रखकर किये गए कर्म धर्म में तब्दील हो जाते है।इस बुनियादी धर्म की पालना ही भारत का असली धर्म है यही दुनिया को भारत का संदेश है, उक्त उदगार पद्मश्री महेश शर्मा ने आज मंगलम में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। शिवगंगा के माध्यम से झाबुआ जिले में ग्रामीण विकास और जलसंग्रहण की क्रांति लाने वाले श्री शर्मा का आज मंगलम द्वारा आयोजित समारोह में शहर भर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। श्री शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहाकि शिवपुरी से उन्हें जो सामाजिक जीवन के संस्कार हासिल हुई उन्ही की दम पर उन्होंने झाबुआ जैसे जिले में समाजकार्य से लोगो को जोडऩे में सफलता प्राप्त की।  श्री शर्मा ने बताया कि भील समाज की महिलाओं में अद्धभुत कौशल और साहस होता है जो आज पढ़ी लिखी बेटियों में भी नही हो सकता। उन्होंने बताया कि झाबुआ का वनवासी वर्ग लोककल्याण का हामी है क्योंकि हमारे  सभी धार्मिक अनुष्ठान, उपक्रम खुद या परिवार के कल्याण की कामना से अनुप्राणित रहते है पर भील समाज की सभी धार्मिक क्रियाओ,प्रार्थना,अनुष्ठान में कही भी खुद के लिये कुछ नही रहता है। इससे पूर्व मंगलम संस्था के सचिव इं राजेंद्र मजेजी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहाकि इंसान जो किताबों में पढ़ता है वह तो सिर्फ सूचनाओं का समुच्चय है वास्तविक ज्ञान तो जीवन जीने से अर्जित होता है पद्मश्री महेश शर्मा किताबी नही धरातली ज्ञानी है उन्होंने बिखरी हुई समाज की शक्तियों को एकत्रित कर बदलाब की क्रांति लाने का काम किया है। श्री शर्मा का इस समारोह में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने शॉल श्रीफल और माला पहनाकर अभिनन्दन किया।समारोह में मंगलम की ओर से ई राजेंद्र मजेजी, डॉ गोविंद सिंह, दीपक गोयल,राजू बाथम,प्रमोद भार्गव,ने अभिनंदन किया इसी प्रकार लायंस क्लब के डॉ शेलेन्द्र गुप्ता,रोटरी क्लब के राजेश गोयल,भाविप के उमेश मित्तल,सरला वर्मा,संघ के जिला चालक विपिन शर्मा,पेंशनर संघ से डॉ बीके शर्मा,पब्लिक पार्लियामेंट से प्रमोद मिश्रा, धुर्व उपमन्यु, प्रेस क्लब से वीरेंद्र भुल्ले, संजीव बाँझल,प्रमोद श्रीवास्तव, लालू शर्मा,राजू शर्मा,संजीव शर्मा,नरेंद्र शर्मा,जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ एमपी पांडे,जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड अजय सिंह परिहार, सर्वाइकल सेवक भरत अग्रवाल,महेश शर्मा,रेडक्रास से डॉ सीपी गोयल,ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति एस के एस चौहान,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, लेखक दिनेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, आईएमए के डॉ राजेन्द्र गुप्ता,रीता गुप्ता,सँस्कृत भारती के पुरूषोतम गौतम,सुरेश शर्मा,केशव कॉलेज की संचालिका श्रीमती सुषमा पांडे,श्री मति उमा मिश्रा, गोपाल सिंघल,पार्षद हरिओम नरवरिया,शिक्षाविद गोकुल दुबे,प्रेम शंकर पाराशर,भानू दुबे,सुरेंद्र शर्मा,संजीव भार्गव,मोतीसिंह परिहार,सुरेंद्र यादव,आदि ने शॉल श्री फल भेंट कर श्री शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर लेखक पत्रकार प्रमोद भार्गव ने अपनी नवीन रचना दशावतार की प्रति भी महेश शर्मा को भेंट की शहर की ओर से प्रतीक चिन्ह मंगलम संचालक राजू बाथम ने भेंट किया। समारोह का संचालन डॉ अजय खेमरिया ने किया आभार प्रदर्शन की रस्म मंगलम के उपाध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह ने पूरी की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!