Press "Enter" to skip to content

विवाद के चलते रास्ता रोककर युवक की मारपीट / Shivpuri News

 


शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के पुरानी गणेश गली पुरानी शिवपुरी नीलगर में पुराने विवाद के चलते चार लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 34 वर्षीय फरियादी इमरान अहमद पुत्र अनवर अहमद निवासी गणेश गली नीलगर चौराहा गुुरुवार को सुबह 8.30 बजे किसी काम से जा रहा था। रास्ते में खड़े कैलाश रजक, राजू रजक, राहुल रजक और विजय रजक ने रोक लिया और गाली देने लगे। जब फरियादी ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने दोपहर में थाने पहुंचकर चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!