Press "Enter" to skip to content

सटोरियों को फिजीकल प्रभारी दीप्ति तोमर ने पकड़ा ,सात सटोरिये गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाने से आ रही हैं। फिजीकल प्रभारी दीप्ति तोमर ने कमलागंज में सटोरियों की धड़पकड़ कार्यवाही की हैं। जिसमे सात सटोरिये एवं आठ हजार दो सो रुपये एवं पर्चियाँ मिली हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंजेन्द्र सिंह कंवर के आदेशानुसार थाना प्रभारी दीप्ति तोमर द्वारा एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया के निर्देशन में थाना क्षेत्र परिसर में अवैध रूप से सट्टा लगाने वाले सटोरियों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस कार्यवाही में सटोरियो पर नकेल कसते हुए नरेंद्र राठौर , सतीश राठौर , शुभम शुक्ला ,फूलचंद रजक , गिर्राज रजक ,नरेंद्र धानुक ,दिनेश बाथम इनकी धरपकड़ की। इनके विरुद्ध द्रुत क्रीड़ा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर अंजाम दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ,एसआई बलविन्दर ढिल्लन ,आर प्रमोद सेन ,आर भोला ,आर पुष्पेंद्र रावत ,आर रामजीलाल ,आर कुलदीप ,आर रिंकू की अहम भूमिका रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!