
शिवपुरी। सुरवाया में एक फार्म हाउस पर परिवार के साथ रही 14 साल की किशोरी का अपहरण हो गया है। परिजनों ने गांव के युवक पर संदेह जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक पिता ने सुरवाया थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 साल की नाबालिग बेटी 28 नवंबर से लापता है। रन्नौद के वेदमऊ में रहने वाले पातीराम आदिवासी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का संदेह पिता ने जताया है। लड़की खाना कहने की कहकर गई थी, उसके बाद से लापता है।






Be First to Comment