Press "Enter" to skip to content

भगोरा में हुई लाखों की चोरी, गहने सहित नगदी ले गए चोर, एएसआई बोलें तलवार मार देते चोरों में | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम भगोरा से आ रही हैं। जहाँ कल रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर गहने एवं नगदी उड़ा ले गए सुबह जैसे हो जानकारी परिजनों को लगी तो पुलिस को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बलवीर गुर्जर पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम भगोरा ने बताया कि मैं ओर मेरा परिवार दूसरी मंजिल की छत पर सो रहा था। सुबह करीब 6 बजे में ओर मेरा परिवार नींद से जागे तो हमने  देखा कि बीच बाले कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा हैं। कमरे के अंदर लोहे की एक छोटी और एक बड़ी अलमारी में रखा सामान गायब हैं। गायब सामान में दो लर सोने की, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी बाला, पांच छोटे मंगलसूत्र, दो जनानी अंगूठी, एक अंगूठी मर्दानी सोने की, एक जोड़ी पैरों के कड़े, पांच जोड़ी पायल, दो करदोनी चांदी के, पचास हज़ार रुपये नगदी, बडी अलमारी में रखे  तीस हजार रुपये नही थे।

परिजनों ने बताया कि पास के गांव कोटा में भी अमरीक सिंह पुत्र सरूप सिंह सरदार के यहाँ भी चोरी की हैं।

परिजनों ने बताया कि हम जब रिपोर्ट करने थाने पहुँचे तो थाने में पदस्थ एक एएसआई ने कहा कि तुम्हारे पास तो तलवार थी तलवार मार देते चोरों में इस तरह का पीड़ितों के साथ मजाक किआ गया।

इनका कहना हैं

आपके द्वारा मामला संज्ञाम में आया हैं। में मामले को दिखवाता हूँ जो भी सामने आएगा कार्यवाही की जाएगी
राजेश सिंह चंदेल
एसपी शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!