Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की पहल : बिजली काट जाएं तो हमे लगाएं फ़ोन, बटबाए पर्चे | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर में मुनादी कराकर एकाएक सुर्खियां बटोर लीं। यह मुनादी बिजली बिलों को लेकर कराई गई। आम लोगों से अपील की गई कि बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को लगातार कनेक्शन काटकर अपमानित किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही यह मानव अधिकार का उल्लंघन हैं। इसलिए शहर कांग्रेस कमेटी ने यह बीड़ा उठाया है कि बिजली कंपनी आसान किश्तों मे उपभेक्ताओं से बिलों की बकाया राशि ले। ऐसा न करने के बाद यदि कनेक्शन काटा जाए तो मोबाइल पर सूचित करें जिससे कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई करवाई जा सके। उपभोक्ताओं से कांग्रेस सरकार द्वारा 100 यूनिट के बदले 100 रूपए के बिल का लाभ लेने की अपील की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिया ने मुनादी के साथ साथ पर्चे भी बटवाए हैं जिसमें नीचे 10 मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं। लेकिन जो नंबर मुनादी में आमजन को नोट कराया गया है वह सेवादल के पूर्व जिला संगठक महेश श्रीवास्तव का है।
खजाना खाली, इसलिए चर्चा
इस मुनादी की शहर में चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है कि प्रदेश सरकार की तरह ही जिले के सरकारी कार्यालयों की भी हालत खस्ता है। नपा पर पैसे नहीं हैं तो कई अन्य विभाग भी धन के अभाव में विकास कार्य तक नहीं कर पा रहे। ऐसे में उपभोक्ताओं के साथ खड़ी होने वाली कांग्रेस जनता के बीच चर्चा की वायस बन गई है। टेडिया का कहना है कि उनकी मंशा वसूली रोकना नहीं हैं लेकिन अधिक राशि एक साथ न देने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देना न्याय संगत नहीं हैं बीते रोज कुछ कनेक्शन इसी तरह काट दिए गए। जिसके नतीजे में उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात बितानी पड़ी थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!