
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मानपुर में रहने वाली एक किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने दो संदेहियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम मानपुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 30 मार्च को शाम के 4 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गई। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने ग्राम में पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों को किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को राकेश ओझा निवासी सलैया व अभिषेक जाटव निवासी दुल्हई के साथ देखा गया है। जिस पर परिजनों ने जब उक्त युवकों के बारे में पता किया तो वह भी लापता थे। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में पुलिस को केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment