Press "Enter" to skip to content

खूटे से बंधी गाय को चुराकर ले गया युवक-Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले न्यू ब्लॉक क्षेत्र से एक आदिवासी युवक बड़े में बंधी गाय को खोलकर ले गया। मामले में गाय मालिक ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

 

राहुल पांडेय पुत्र महेश कुमार पांडेय निवासी इंग्ले साहब का बाड़ा न्यू ब्लॉक शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके घर पर एक पालतू गाय है जिसको वह अपने घर के टीन सेट में बांधते हैं। 28 मार्च को दोपहर 1 बजे जब वह अपनी गाय को देखने गया तो वह खूंटे पर नहीं थी। जिस पर गाय को इधर-उधर तलाशा तो पता चला कि उसकी गाय को अग्रवाल धर्मशाला के पास एक आदमी गाय ले जाता हुआ मिला। जिसका नाम लालसिंह आदिवासी है जिस पर वह मौके पर पहुंचा और गाय को वापस ले आया एवं युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!