Press "Enter" to skip to content

अबैध हथियार लेकर घूम रहे महेश जाटव को पुलिस ने दबोचा | Shivpuri News

अवैध हथियार लिये घूम रहे 1 आरोपी को पुलिस द्वारा देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ दबोचा गया।
थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि. राजाराम तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ्राम चांड के पास वन चैकी के पीछे एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये कोई संगीन अपराध करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी सतनवाड़ा द्वारा एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी महेश उर्फ माडू पुत्र मानसिंह जाटव उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरखाड़ी थाना नरवर को एक 315 बोर का लाडेड देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!