

*थाना सुरवाया द्वारा बिजली तार चोरों को चोरी के माल सहित दबोचा*
दिनांक 26.02.2019 को फरियादी सुजीत कुमार पुत्र धनवंद मिश्रा उम्र 33 साल सहायक प्रबंधक विघुत वितरण केंन्द्र शिवपुरी ग्रामीण द्वारा थाने आकर दो व्यक्तियो द्वारा पाटखेड़ा 11 के.व्ही. फीडर लाईन की 16 स्पान की लगभग 1.5 किमी तीनों तार कीमती लगभग 45000 रू के चोरी ले जाने संबंधी सूचना थाना सुरवाया आकर दी जिस पर से अपराध क्रमांक 7/19 धारा 379 भादवि एवं 136 भारतीय विघुत अधिनियम संसोधन 2003 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर चोरों की तलाश शुरू की गई।
दिनांक 27.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरवाया उनि. रविंन्द्र सिंह सिकरवार को सूचना मिली कि उक्त घटना के आरोपी ग्राम नयाबलारपुर रोड़ धुबनी में छिपे हैं थाना प्रभारी सुरवाया द्वारा मुखबिर सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम नारायण पुत्र किशनी जाटव उम्र 40 साल निवासी मानीपुरा थाना कोलारस,अनिल पुत्र पप्पू जाटव उम्र 25 साल निवासी जगतपुर थाना कोलारस का होना बताया जिनके कब्जे से चेारी गया मश्रुका 11 के.व्ही. फीडर लाईन की 16 स्पान की लगभग 1.5 किमी तीनों तार कीमती लगभग 45000 रू का जप्त किया गया बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरवाया उनि रविंन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि आर.एन.एस राठौर,आर बदन सिंह,बीरबल,कदम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment