Press "Enter" to skip to content

मोदी सरकार बनने के बाद आतंकियों को सीमा के अंदर नहीं घुसने दिया: स्वतंत्र देव | Shivpuri News

इस चुनाव में मैं तो निमित्त मात्र हूं,चुनाव इस क्षेत्र का देवतुल्य कार्यकर्ता लड़ रहा है: के पी यादव
शिवपुरी। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई है तब से एक भी आतंकवादी कश्मीर से घुसकर दिल्ली तक नहीं पहुंच पाया है उसे सीमा पर ही मार गिराया और जब भी उसने हमारी और आंख उठाने की कोशिश की तो हमने उसके घर में घुसकर परिणाम देने में भी देरी नहीं की कांग्रेसी आरोप लगाती है कि भगवा आतंकवाद भगवा आतंकवाद कभी हो ही नहीं सकता हम तो वसुदेव कुटुंबकम की बात करने वाले लोग हैं भगवा तो एक चींटी भी नहीं मार सकता हम क्या आतंकवाद करेंगे। यह बात लोकसभा के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने खनियाधाना में पिछोर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
यह चुनाव साधारण लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि ये देश की सुरक्षा और सम्मान का चुनाव है, इस चुनाव में मैं तो निमित्त मात्र हूं,चुनाव इस क्षेत्र का देवतुल्य कार्यकर्ता लड़ रहा है। यह बात गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने खनियाधाना में पिछोर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
श्री यादव ने कहा कि यहां के सांसद की केंद्र में सरकार रही और यह मंत्री भी रहे लेकिन क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का कार्य उन्होंने कभी नहीं किया यह उद्योग मंत्री भी रहे मगर एक भी उद्योग, युवाओं के लिए रोजगार, मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज कुछ भी नहीं लगवा पाये इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक किसान परिवार खेती का कार्य करते हैं  खेतों को पानी मिले या चिंता भी कभी नहीं कि यह सिर्फ सड़क, ट्रेनों और लाइट की बात करते हैं जो कि विकास की सतत प्रक्रिया है मैं आपसे कहना चाहूंगा देश की सभी सीटों पर प्रत्याशी कमल का फूल ब नरेंद्र है आप अपना अमूल्य वोट देकर पुन: मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाये जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो आप का सीना गर्व से चौड़ा होगॉ।
लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव ने देश के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार की जरूरत बताते हुए कहा कि हर घर, हर गरीब की चिंता उन्होंने की, हर घर की मवर्यादा की चिंता कर हर गरीब घर में शौचालयों को बनवाया, हर घर के धुँए की चिंता कर हर गरीब परिवार को गैस सिलेंडर दिया। जिन गरीबों के लिए पक्के मकान सपने थे, उनको साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनाकर मदद की। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों को बीमारी से लडऩे सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचारविहीन, पारदर्शी, निर्णायक, लोकाभिमुख और कड़े फैसले लेने वाली सरकार दी है। भाजपा ने नरेन्द्र मोदी जी के रूप में देश को सर्वाधिक परिश्रमी प्रधानमंत्री दिया है आप सभी कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत  भाजपा प्रत्याशी के साथ सभी कार्यकर्ता विशाल जुलूस के रूप में बस स्टैंड पहुंचे जहां विधानसभा भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया तथा बस स्टैंड मुख्य बाजार नगर परिषद चौराहा होते हुए बस्ती में जनसंपर्क किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जगराम सिंह यादव नवल चौबे रामकरण यादव भानु जैन बनवारी लाल श्रीवास्तव सुनील लोधी डॉ रीताचौधरी उर्मिला यादव विशाल यादव मनीष अग्रवाल रईस यादव रामकुमार यादव उदय सिंह राजेश लोधी रंजीत राहोरा उधम सिंह करण लोधी बृजमोहन मुखिया बृजेंद्र चौबे हर्ष त्रिपाठी हरिगोपाल शर्मा नवल किशोर चौबे सहित ग्राम केंद्र नगर केंद्र के पालक संयोजक प्रभारी एवं पिछोर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!