Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता सेवा सम्मान कार्यक्रम कल / Shivpuri News

 


शिवपुरी।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगरीय निकायों को पुरस्कृत करने हेतु स्वच्छता सेवा सम्मान समारोह का आयोजन 5 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे से किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री एवं राज्य मंत्री भी सम्मिलित होगें।

 कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन एवं वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। नगरीय निकायों में जन सामान्य के लिए एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। मंत्रीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक, गणमान्य नागरिक, सफाई कर्मचारी आदि की उपस्थिति में जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जारी निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल अंतर्गत कार्यक्रम स्थल पर संख्या का निर्धारण उपलब्ध जगह के अनुसार करते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय के साथ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

एनआईसी द्वारा एक प्रि-रजिस्ट्रेशन लिंक जारी की गई है, जिसमें अपना नाम और फोन नंबर दर्ज करने पर लाइव प्रसारण से जुड़ने का लिंक प्राप्त होगा। इसके माध्यम से मोबाइल पर भी सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए URL http://mp.mygov.in है। कार्यक्रम की लिंक http://webcast.gov.in/mp/cmevents है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, अशासकीय संगठनों और आवासीय संघों के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।

इसी प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के स्वच्छता सेवा सम्मान समारोह के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के लिए संकल्प का कार्यक्रम भी रखा गया है। मुख्य कार्यक्रम के प्रसारण के पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वच्छता कर्मियों एवं निकाय की टीम के साथ एक संकल्प, चर्चा, रणनीति निर्धारण करने भी आयोजन किया जाएगा। जिससे आने वाले समय मे इस संकल्प में निकाय को प्रगति मिले सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!