शिवपुरी। जिला प्रशासन द्वारा तीन आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह ने जिले के आदतन अपराधी को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया है।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा सोमवार को जारी आदेशानुसार आदतन अपराधी खम्मा उर्फ दौलत बेडिया पुत्र बाबूलाल बेडिया निवासी डाबरपुर थाना गोवर्धन, मातादीन यादव पिता लक्ष्मण यादव निवासी ग्राम गोरा थाना दिनारा एवं रिंकू उर्फ गजराज सिंह पुत्र श्यामवीर चंदेल निवासी ग्राम बूढदा थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।






Be First to Comment