Press "Enter" to skip to content

सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता कल | Shivpuri News

शिवपुरी- 09 अप्रैल सन् 1965 के दिन एक बड़े स्तर पर पाकिस्तान की ओर से ब्रिगेड लेवल का हमला भारत-पाकिस्तान के बार्डर पर सरदार पोस्ट पर हमला किया गया था। जहां सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ बल ने इस ब्रिगेड से कड़ा मुकाबला किया और इस हमले में जवानों ने अपने शौर्य व अदम्य साहस का परिचय दिया और इस ब्रिगेड से मुकाबला कर उन्हें परास्त कर दिया था जिसमें कई सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे तो कई जवान घायल भी हो गए थे वहीं 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था जबकि 4 सैनिक जिंदा पकड़े गए थे। सरदार पोस्ट को निशना बनाकर उस पर हमला करने वाले दुश्मनों(पाकिस्तान) को सीआरपीएफ जवानों ने धूल चटा दी और एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया। उस समय इतिहास में अब तक इतना बड़ा हमला कभी नहीं हुआ था। उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में प्रतिवर्ष 09 अप्रैल को सीआरपीएफ संस्थान शहीदों की शहादत को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। इसी क्रम में आज 9 अप्रैल को मैस क्लब सीआईएटी स्कूल केरिपुबल शिवपुरी में प्रात: 9:30 बजे से सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ के महानिरीक्षक एम.सी.पंवार के निर्देशन में संस्थान के परिसर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयेाजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ‘आओ और दिखाओ, तुम्हें परवाह है दुनिया कीÓ संदेश देते हुए आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में रंगों के साथ जादू भरने के लिए दो विषय रखे गए है जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है इन विषयों में समूह क्रं.क में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ भारत हरित भारत के तहत प्रतियोगिता होगी जबकि समूह ख में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण की रक्षा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें भाग लेने वाले मेधावी प्रतिभागी को संस्थान के आईजी मूलचंद पंवार व अन्य अतिथिद्वयों के समक्ष प्रशस्ति पत्र एवं विजेता ट्राफी के साथ पुरूस्कृत किया जाएगा। संस्थान के द्वारा बताया गया है कि जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहे वह नि:शुल्क शामिल हो सकेगा और प्रतिभागियों के लिए अपने साथ रंग सामग्री साथ लाना होगा जबकि ड्राइंग शीट संस्थान द्वारा उपलब्ध कराइ जाएगी, इसके साथ ही अपनी पहचान के लिए स्कूल का पहचान पत्र साथ में लेकर आना अनिवार्य है। कार्यक्रम समापन उपरांत प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी संस्थान परिसर में की गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!