Press "Enter" to skip to content

एमएम हॉस्पिटल से हुई बाइक चोरी बाला चोर गिरफ्तार, देशी कट्टे के साथ | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं देशी कट्टे के साथ 1 आरोपी को दबोचा
शिवपुरी। दिनांक 02.09.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली द्वारा अवैध शराब एवं आर्म्स एक्ट के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गुना नाका शिवपुरी पर एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब लिए खड़ा है व कहीं ले जाने की फिराक में है सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो उन्हे एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर अगल बगल झाँकने लगा, जैसेे ही पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचकर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की केन में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमत 6000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 8 राउण्ड विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी का पीआर लेकर पूछताछ करने पर उसने एक अन्य प्रकरण में एमएम हाॅस्पीटल शिवपुरी के पास से मोटसायकल चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस टीम को चोरी की मोटरसायकल बरामद करने झाँसी रवाना किया गया है। उक्त आरोपी पर थाना कोतवाली जिला दतिया में 13 गंम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोेतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. अरविंद छारी, सउनि.आबिद खान, उनि. सुनील राजपूत एवं आर. भूपेन्द, नरेश की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!