Press "Enter" to skip to content

मोहना, धोलागढ़ नवीन विद्युत लाईन के समीप के गांव के लोग सावधानियां बरते | Shivpuri News

शिवपुरी।शिवपुरी जिले के अंतर्गत नवीन 33 के.व्ही.लाईन मोहना से धौलागढ़ का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे बिना किसी अन्य सूचना के आज से ऊर्जीकृत किया जाएगा। 
उक्त नवीन 33 के.व्ही.लाईन मोहना से धौलागढ़ लाईन में ऊर्जीकरण उपरांत 33000 बोल्ट का करेंट प्रवाहित होने लगेगा। यह लाईन ग्राम सुभाषपुरा, मुढ़खेड़ा, बम्हारी, भानगढ़, पतारा, कलोथरा एवं समीपस्थ मझरे टोले इत्यादि ग्रामों के समीप निर्मित की गई है।  
उक्त लाईन के आसपास के रहने वाले कृषक एवं जनसामान्य सावधानियां बरते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि नवनिर्मित लाईन के नीचे अपनी फसलों का खनियान/भूसा एवं अन्य ज्वलन शील पदार्थ न रखें, नव निर्मित लाईन के नीचे स्वयं का अथवा जानवरों का स्थाई अथवा अस्थाई आवास न बनाए, नव निर्मित लाईन के पोल, स्टे तथा अन्य उपकरणों को नहीं छुएं एवं लाईन से छेड़छाड़ न करें, नव निर्मित लाईन के पोल, स्टे आदि से अपने मवेशियों को नहीं बांधे तथा दूर रखें
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!