
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत श्रीजी मोटर के पास फोरलेन के पास एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। जसविंदर सरदार निवासी रातौर ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह श्रीजी मोटर्स फोरलेन के पास सुरेंद की चाय की गुमटी के पास पंचर जुड़वा रहा था तभी सुरेंद्र उर्फ चैंपू धाकड़ आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment