Press "Enter" to skip to content

संजय कॉलोनी में चोरी करने आये चोरो ने घर के मालिक को मारी गोली | Shivpuri News

शिवुपरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्राअंतर्गत आने वाली कॉलोनी के एक घर में आधी रात चोर घुसे हुए थे। इतने में ग्रहस्वामी आ गया,ग्रह स्वामी को आता देख चोरो ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घायल को परिजन जिला चिकित्सालय ले गए जाए उसकी गंभीर हालत को देख ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

जानकार के अनुसर फिजीकल थाना क्षेत्रातंर्गत आने वाली संजय कॉलोनी काली माता के मंदिर के पास में निवासरत गोपाल शाक्य उम्र 38 साल मजदूरी का कार्य करता है। कल रात में कॉलोनी के अन्य निवासियो के साथ गोपाल शाक्य और उसकी पत्नि लक्ष्मी शाक्य बलारी मैया के दर्शन करने गए थे। इनका बेटा सोनू शाक्य भी अपने दोस्तो के साथ बलारी मैया के दर्शन करने गया था। 

बताया जा रहा है कि गोपाल शाक्य अपनी पत्नि के साथ रात के लगभग 2 बजे वापस आया तो उसने देखा की उसका घर खुला हुआ है और अंदर से बंद हैं,उसने सोचा की उनका बेटा सोनू घर आ गया होगा। उसने अपने बेटे सोनू को आवाज लगाई। लेकिन घर के दरवाजे नही खुल्ले।

काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब गोपाल शाक्य ने दरवाजे में धक्के देना तेज कर दिए तो अंदर से घर के दरवाजे खुल्ले और घर में घूसे 2 चोरो में एक चोर ने गोपाल के सीने पर कटटा अडा दिया। गोपाल ने चोर से हाथापाई शुरू कर दी। इस हथापाई में चोर ने गोपाल में गोली मार दी,जो उसके सीने में लगी। चोर इस घटना के बाद फरार हो गए। 

परिजन तत्काल घायल गोपाल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोपाल शाक्य की हालत गंभीर है। फिजीकल पुलिस ने लक्ष्मी शाक्य के रिर्पोट पर अज्ञात हमलावरो के खिलाफ भादवि की धारा 307,489,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!